ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने बुराई रूपी रावण का किया वध
ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने बुराई रूपी रावण का किया वध
मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के तृतीय पीठ के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी 108 डॉ0 वागीश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर, कांकरोली नरेश की आज्ञा के अनुसार ही सभी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाता है।.jpg)
इसी परंपरा के तहत मंगलवार को प्रातः काल ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज ने सभी शस्त्रों को धारण कर, बुराई रूपी रावण का संहार करने के लिए श्रीराम का रूप धारण किया, इसके पश्चात उन्होंने घोड़े पर सवार होकर अश्वारोहण कर रावण का वध किया, अश्व पूजन मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार व मंदिर के प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने किया और पूजन अजय भट्ट द्वारा कराया गया, इस अवसर पर सहायक अधिकारी एसएन शर्मा व राकेश तिवारी एडवोकेट मौजूद थे ।












