सांझी कला, चित्रांकन व हस्तनिर्मित उत्पादों ने किया आकर्षित

सांझी कला, चित्रांकन व हस्तनिर्मित उत्पादों ने किया आकर्षित
   मथुरा । रेलवे ग्राउंड, धौली प्याऊ में आयोजित ब्रजरज उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ब्रज की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प भी दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं, यहां सांझी कला बनाने की विधि का प्रदर्शन कर लोगों को ब्रज की इस प्राचीन कला की बारीकियों और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया जा रहा है, इसका उद्देश्य नई पीढ़ी तक इस पारंपरिक कला को पहुंचाना है ।
  गोकुल ग्राम में बलदेव पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका कु. प्रीति चौहान कैनवास पर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के सुंदर चित्र उकेर रही हैं, उनके चित्रों को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं, वहीं चित्रकार विपिन कुमार उत्सव में आने वाले लोगों के लाइव पोर्ट्रेट बना रहे हैं, लोग भी अपने चेहरे का चित्र बनवाने में रुचि दिखा रहे हैं, खजानी इंस्टीट्यूट तथा दक्ष एजुकेशन की प्रशिक्षित छात्राओं ने शिप्रा राठी की देखरेख में हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल पर अपने हाथों से तैयार किए गए गाय के गोबर के दीपक, सजावटी झालर, खिलौने, ज्वेलरी, पगड़ी और बंदनवार सहित विभिन्न आकर्षक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2084089
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.