क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने लहराया परचम, हांसिल किये स्वर्ण पदकों

क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने लहराया परचम, हांसिल किये स्वर्ण पदकों 
   मथुरा । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध विद्यालयों की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता इस बार सरस्वती विद्या मंदिर भेल, रानीपुर, हरिद्वार में संपन्न हुई जिसमें श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इण्टर कॉलेज जतीपुरा के तीन छात्रों ने प्रतिभाग किया, अंडर-17  हेमंत सिंह ने 400 मी दौड़, 4’ 100 मी एवं 4’ 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। 
  इसी प्रकार अंडर-17 करन कुमार ने 4’ 100 मी रिले रेस में स्वर्ण पदक तथा लंबी कूद और 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया, अंडर-19 में भैया हेमंत ने 1500 मीटर दौड़ में चतुर्थ स्थान के साथ सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है, इस प्रकार विद्यालय खाते में क्षेत्रीय स्तर पर चार स्वर्ण, तीन रजत पदक जुड़ गये हैं, विद्यालय के शारीरिक प्रमुख आचार्य बहादुर सिंह ने बताया कि अब यह छात्र अखिल भारतीय नेशनल स्तर पर गाजियाबाद में प्रतिभाग करेंगे। 
  विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद कुमार शर्मा ने पटुका, मेडल, मूमेंट से सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, राधाकांत गोस्वामी, प्रबंधक लक्ष्मी नारायण कौशिक, श्रीनाथ कौशिक, वासुदेव पुरोहित, देवरतन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेश सुरोलिया, डॉ0 प्रहलाद सिंह, रमाकांत, अतुल पाराशर, मदन गोपाल, गिर्राज कटारा, मधुसूदन कौशिक,  अजय शर्मा, घनश्याम सिंह ने विजयी छात्रों को शुभाशीर्वाद देते हुए मंगल बधाई दी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2084093
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.