दो नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने पर होगी कार्यवाही

दो नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने पर होगी कार्यवाही
-भूतेश्वर चौराहे पर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के काटे चालान
   मथुरा । शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दो नवंबर सोमवार से यातायात माह का शुभारंभ होने जा रहा है, एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान को लेकर यातायात पुलिस ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं ।
   शनिवार को भूतेश्वर चौराहे के समीप ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे, चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई, पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी, साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया ।
   पुलिस कार्रवाई से वाहन चालकों में हलचल मची रही, यातायात उपनिरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया कि जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से दो नवंबर से एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, अभियान का शुभारंभ धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड से किया जाएगा, इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2084092
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.