वामन भगवान की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ समूचा नगर

वामन भगवान की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ समूचा नगर 
   मथुरा । शुक्रवार को वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा का शुभारंभ कुंजबिहारी मंदिर डीग गेट से हुआ, जो चौक बाजार एवं मंडी रामदास मार्ग से होती हुई प्राचीन दाऊजी मंदिर, होलीगेट पर जाकर संपन्न हुई, पूरे मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया, शोभायात्रा के समापन पर दाऊजी मंदिर के महंत राजू पंडित एवं गुड्डू गौतम ने पटुका एवं माल्यार्पण कर सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया, इसके उपरांत वामन भगवान की विधिवत सेवा-पूजा की गई और भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया ।
    शोभायात्रा में लगभग 10 आकर्षक झांकियां सजाई गई जिनमें वामन भगवान के विभिन्न स्वरूपों और धार्मिक प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया, कई बैंड व डीजे दलों ने भक्ति धुनों पर वातावरण को जीवंत बना दिया, श्रद्धालु हाथों में ध्वज और पताकाएँ लिए जयकारों के साथ चल रहे थे, शोभायात्रा के नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते समय जगह-जगह भक्तों और व्यापारियों ने स्वागत किया, महिलाओं और बच्चों की भी विशेष सहभागिता देखने को मिली, चहुंओर "वामन भगवान की जय" के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया, इस मौके पर गुड्डू गौतम प्रमुख समाजसेवी, अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, योगेश भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार, पप्पू पंडित, बी एल पांडेय, सोनू शर्मा, पंकज पंडित, शालू शर्मा एवं वंश पिरोनिया आदि मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393287
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.