रसखान समाधि पर हुई भजन संध्या, चिकित्सकों ने बांधा समा

रसखान समाधि पर हुई भजन संध्या, चिकित्सकों ने बांधा समा
-मुक्ताकाशीय मंच पर चेतना शर्मा की कथक प्रस्तुति भी रही अविस्मरणीय 
   मथुरा । उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सांझी महोत्सव के अंतर्गत रसखान समाधि के मुक्ताकाशीय मंच पर एक शानदार और अविस्मरणीय भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव को समर्पित स्तुति ’गुरुर ब्रह्मा, गुरुर विष्णु’ से हुआ। इसके पश्चात् दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना चेतन शर्मा ने मनमोहक कथक प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 


  भजन संध्या में मुख्य गायक डॉ. खेमचन्द धाकड़ (सीएमएस, जिला अस्पताल आगरा) रहे, उनके साथ डॉ0 सत्यवीर सिंह, डॉ0 दुष्यन्त कुमार, डॉ. प्रेमसिंह, मेडिकल कॉलेज कन्नौज) तथा प्रसिद्ध गायक धर्मवीर सिंह (पूर्व जिला समन्वयक, पंचायतराज विभाग) ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर भक्ति रस की गंगा बहा दी। संगीत सहयोग म्यूजिकल ग्रुप का नेतृत्व मुकेश कुमार ने दिया, उल्लेखनीय है कि सीएमएस डॉ. धाकड़ प्रतिवर्ष आगरा की जनकपुरी रामबरात, ताज महोत्सव एवं अन्य बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर करते आए हैं। 


  भजनों में “लागी ऐसी लगन, मोरा हो गई मगन, घर घर में सीता राम की धुन देनी है, मैंने मोहन को बुलाया, वो आना ही चाहिए, कन्हैया ले चल परली पार, चरिया झीनी रे झीनी, भज मन राम चरण सुखदाई, किसी से उनकी मंज़िल का पता पाया नहीं और जितना दिया सरकार ने मुझको, उतनी औकात नहीं” प्रमुख रहे। इन भजनों ने ऐसा समा बाँधा कि वातावरण देर रात तक भक्तिरस से सराबोर रहा और सभी श्रोता तन्मय होकर डूबते-उतराते रहे। 
  इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, परिषद समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, दूधनाथ सिंह यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता भावना शर्मा ने सभी चिकित्सक गायक कलाकारों और कथक नृत्यांगना चेतन शर्मा का पटुका पहनाकर सम्मान किया। भजन संध्या की सफलता ने सांझी महोत्सव को और अधिक रंगारंग और यादगार बना दिया।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1112926
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.