संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री
-दिल्ली से वृंदावन तक आयोजित सनातन एकता पदयात्रा का दिया निमंत्रण 
    मथुरा । बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन में संत प्रेमानंद से मिले और उन्हें दिल्ली से वृंदावन तक निकलने वाली सनातन एकता पदयात्रा का निमंत्रण दिया, संत प्रेमानंद ने अपनी बीमारी का जिक्र किया जिस पर श्री शास्त्री ने इसे उनकी लीला बताया, संत प्रेमानंद ने आचार्य शास्त्री को सनातन धर्म को मजबूत करने का आशीर्वाद दिया और यात्रा में भाव रूप से शामिल होने की बात कही ।
   जब संत प्रेमानंद ने कहा में बीमार हूं तो आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बोले आप कहीं बीमार नहीं ये सब आपकी लीला है, महापुरुष लीला करते हैं, यह सुनते ही संत प्रेमानंद अट्टहास भरी हंसी हंस पड़े, श्री राधा केलिकुंज में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पहुंचे आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को देखते ही संत प्रेमानंद अपने आसान से खड़े हो गए और उन्हें गले लगा लिया, संत प्रेमानंद बोले आप समाज को सनातन का दर्शन करवा रहे आप दीर्घायु होकर सनातन को मजबूत करें, करीब पंद्रह मिनट की वार्ता में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने संत प्रेमानंद को सनातन एकता यात्रा का निमंत्रण दिया, संत प्रेमानंद ने भी भाव रूप में यात्रा में शामिल होने का आश्वासन दिया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393933
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.