यम द्वितीया : बहन-भाईयों ने यमुना जी में लगाई आस्था की डुबकी

यम द्वितीया : बहन-भाईयों ने यमुना जी में लगाई आस्था की डुबकी
-यम द्वितीया पर्व पर विश्राम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब
   मथुरा । यम द्वितीया पर्व पर नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है, कान्हा की नगरी में यम द्वितीया पर्व पर विश्राम घाट पर स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, बृजधाम मे यम द्वितीया पर मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा, देशभर से हजारों श्रद्धालु मथुरा आये और ब्रह्म मुहूर्त से ही सुबह से ही यमुना स्नान शुरू हो गया ।


   यम की फांस से मुक्ति पाने की अभिलाषा लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्घालुओं भाई बहनों ने एक साथ यमुना स्नान किया, उसके बाद यमराज मंदिर पर भाई बहन ने पूजा अर्चना की, भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैया दूज देशभर में मनाया जा रहा है लेकिन मथुरा में इसे लेकर कुछ अलग ही धार्मिक मान्यता है, यहां इस दिन यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर भाई बहन यमुना में डुबकी लगाते हैं। 


  मथुरा के यमुना तट पुण्य विश्राम घाट पर यमुना धर्म राज का प्राचीन मंदिर है। स्नान के बाद भाई बहन इनका दर्शन करते हैं, यमुना जी को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और धर्मराज को काला वस्त्र अर्पित करते हैं। यम द्वितीया पर यमुना घाटों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। विश्राम घाट तथा उसके आसपास के सभी घाटों पर बल्लियां बांध दी हैं। यमुना में 25 फीट तक श्रद्धालुओं के स्नान सुनिश्चित करने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। यहां पीएसी के गोताखोरों की तैनाती की गई। यहां सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये है।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1113787
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.