शिकायतों का संज्ञान नहीं लेता एमवीडीए, लगातार मिलता है सिर्फ आश्वासन

शिकायतों का संज्ञान नहीं लेता एमवीडीए, लगातार मिलता है सिर्फ आश्वासन 
   मथुरा। कल्पना पत्नी मयंक नाहर निवासी चैतन्य लोक एप्रूव्ड कॉलोनी निकट बीकानेर मिष्ठान भंडार मथुरा ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई है कि पडोस की ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी की रहने वाली यशोद पत्नी नरेन्द्र सिंह चाहर व उसके पडोसी मुकेश गौतम ने अवैध रूप से अपने मकानों के दरवाजे चैतन्य लोक कॉलोनी गली नम्बर एक में खोल दिये हैं जबकि इस गली में उनके दरवाजे पहले से नहीं थे ।
 शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपित इस कॉलोनी के निवासी भी नहीं हैं बावजूद इसके दंबगई कर रहे हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं, पूरी गली के लोग इनकी दबंगई से परेशान हैं, आये दिन लोगों से झगडते हैं। इससे पहले गली का माहौल बेहद शांत और सौहार्दपूर्ण था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है। 
   चैतन्य लोक कॉलोनी एमवीडीए की कॉलोनी है इसलिए दूसरी कॉलोनी के लोग एमवीडीए की कॉलोनी में अवैध रूप से अपने दरवाजे नहीं कर सकते हैं, इन लोगों का ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी में पूर्व की ओर रास्ता है, जब इनके से इस बारे में कुछ कहा जाता है तो झगडने पर आमादा हो जाते हैं, कल्पना ने बताया कि इससे पहले वह एसएसपी को भी शिकायत पत्र दे चुकी हैं। उनका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है और ये लोग आये दिन लडाई झगडा करते हैं। 6 अक्टूबर को भी एमवीडीए में उन्होंने शिकायती पत्र दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने एमवीडीए सचिव से मांग की है कि अवैधरूप से कॉलोनी में खोले गये दरवाजों को बंद कराया जाए।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392340
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.