भारत की जनसंख्या को डिस्टर्ब कर रहे अवैध घुसपैठिये-अपर्णा यादव

भारत की जनसंख्या को डिस्टर्ब कर रहे अवैध घुसपैठिये-अपर्णा यादव
    मथुरा । उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव विष्ट ने गुरुवार की देर शाम को ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज के दर्शन किये, दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर सवाल खड़े किये, अपर्णा ने कहा कि देशहित के बारे में जो नहीं सोचते, वही एसआईआर का विरोध कर रहे हैं जबकि यह कार्य जरूरी है, रोहिंगा ने हमारे देश में अनैतिक रूप से बहुत कब्ज़ा कर रखा है, वह यहां की जनसंख्या को डिस्टर्ब कर रहे हैं।   
   उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि अवैध रूप से रहने वालों को बाहर निकालना सही कदम है और इसमें हमारी सरकार काम कर रही है, विपक्ष को सोचना चाहिए कि अवैध घुसपैठ बिल्कुल गलत है, राहुल गांधी ईवीएम और चुनाव आयोग पर पर सवाल खड़ा करते हैं, वह हल्की बात करते हैं, कहा कि क्राइम को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी की जीरो टॉलरेन्स नीति हैं, वर्ष 2027 में भी डंके की चोट पर भाजपा की सरकार बनेगी, ऐसी प्रार्थना बिहारीजी से की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1394395
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.