पूर्व मुख्यमंत्री का समता फाउंडेशन ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री का समता फाउंडेशन ने केक काटकर मनाया जन्मदिन
   मथुरा । अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन जनपद मथुरा द्वारा समाजसेवी सुनील पटवारी की अध्यक्षता में भारत में बहुजन राजनीति की क्रांतिकारी आयरन लेडी बसपाक्रांतिकारी नेता सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्म दिवस पर जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया,  संचालन विकास कुमार जाटव ने किया, बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर अध्यक्ष बृजलाल कामरेड व अन्य कार्यकर्ताओं का दुपट्टा साफा पहनाकर स्वागत किया ।


  तत्पश्चात नारी जाति का स्वाभिमान बहुजन समाज की मसीहा बहन कुमारी मायावती के चित्र हाथों में लेकर गगन बेदी नारे लगाकर बहन जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना के साथ के काटकर बधाइयां प्रस्तुत की और जमकर नारेबाजी की, लुकेश कुमार राही ने बहन मायावती को आजाद भारत में महिला सशक्तिकरण की जीती जागती मिसाल बधाई प्रस्तुत की, साथ ही कहा कि बहुजन समाज को राजनीति की मुख्य धारा में लाने के लिए उनके दिए गए योगदान को भारतीय समाज सदैव ऋणी रहेगा ।


   जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान भोला कर्दम, बृजलाल कामरेड,सुमित कुमार, विशाल कुमार, नरेश कुमार, विशाल कुमार, सुनील पटवारी, विवेक कुमार, सौदान सिंह, आकाश बाबू, साबिर खान, प्रिंस कुमार, जयंत कुमार, सरदार महेंद्र सिंह, विकास कुमार आदि आदि ने बहन मायावती जी की जन्म दिवस पर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1548995
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.