भाजपा शासन में भय, असुरक्षा और उत्पीड़न का माहौल-राही

भाजपा शासन में भय, असुरक्षा और उत्पीड़न का माहौल-राही
-समता फाउंडेशन ने सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
   मथुरा । अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ0 अंबेडकर पार्क, राया में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में जोरदार आक्रोश व्यक्त किया गया, संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बहुजन महापुरुषों की प्रतिमाओं के अपमान और बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई ।


   वक्ताओं ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा जातीय पूर्वाग्रह और भेदभाव की मानसिकता से प्रेरित होकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया, इस मामले में थाना राया में मुकदमा दर्ज किया गया है लेकिन घटना के 11 दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी जिससे अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है, डॉ. प्रवीण भास्कर ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की । 


  संगठन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पाँच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, तत्काल गिरफ्तारी, प्रतिमा स्थल पर प्रकाश व सीसीटीवी की व्यवस्था, नवीन प्रतिमा का प्रशासनिक स्तर पर अनावरण तथा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किए जाने की मांग शामिल है, चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, इस दौरान बृजलाल कामरेड, चौधरी गुलाब सिंह, डॉ0 प्रवीण भास्कर, एडवोकेट दुष्यंत कुमार राहुल, एडवोकेट मानवेंद्र पांडव, रमेश सैनी, एडवोकेट विवेक कुमार, चित्रसेन मौर्य, आकाश बाबू, सुनील पटवारी, मो. अलाउद्दीन बोना, लुकेश कुमार राही सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392910
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.