उर्स महोत्सव : हेमंत बृजवासी को सुनने को उमड़ी भारी भीड़
उर्स महोत्सव : हेमंत बृजवासी को सुनने को उमड़ी भारी भीड़
मथुरा (राया) । कस्बा स्थित हजरत नूर मोहम्मद मदनीसा बाबा के उर्स मुबारक के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, इस मौके पर सुप्रसिद्ध गायक हेमंत बृजवासी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समां बांध दिया, उनके सूफियाना नग्मों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे, उर्स में दूरदराज से आए अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मजार पर हाजिरी दी और अमन-चौन की दुआएं मांगीं ।
(113).jpg)
कार्यक्रम के दौरान गंगा जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली, आयोजन समिति ने कलाकारों व अतिथियों पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन व पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा, उर्स उत्सव के अंत में लंगर का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, आयोजन ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया, नेपाली भैया, अभिषेक पाराशर, नितेश पाठक, अंकुर देवा प्रधान, बृजमोहन वर्मा, गुड्डी भैया, जिलानी शाह, शाहजान, निक्की कमली, आरिफ खान, फ़ज़ल आदि उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)













