ब्रज की धरा पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
ब्रज की धरा पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
-मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग वृंदावन में सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’
-विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्राणप्रण से जुटकर योगदान देगा हर कार्यकर्ता-योगी
मथुरा । रविवार को भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार मथुरा पहुंचे, इस अवसर पर भाजपा के बडे नेताओं का जमावडा रहा, उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड में आगमन हुआ, पवन हंस हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे वृन्दावन स्थित अक्षयपात्र (चन्द्रोदय मंदिर) पहुंचे, अक्षयपात्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संग प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना ।
.jpg)
(2).jpg)
वृंदावन के अक्षयपात्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का ब्रज की धरा पर अभिनंदन किया, उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राधे राधे से अपने संबोधन की शुरूआत की, मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं, बिहार विधानसभा में पांचवीं बार विधायक के रूप में सेवाए दे रहे हैं, संगठन के विभिन्न पदों का निर्वहन करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नया दायित्व दिया है, योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन धरा पर उनका प्रथम आगमन आह्लादकारी क्षण है ।
(2).jpg)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बलदेव आदि तीर्थ हजारों वर्षों से सनातन धर्मावलंबियों के लिए प्रेरणा हैं, उन्होंने कहा कि यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था का ब्रेक बनकर संबल बन रहा है, पांच साल से अधिक समय से यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में है, यूपी में विकास की योजनाओं को बिना भेदभाव गांव से शहर तक, प्रत्येक जगह प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य देखने को मिल रहा है, कहा कि यूपी का नौजवान अब पहचान के लिए मोहताज नहीं है, देश में अब वह कहीं भी जाकर गर्व से कह सकता है कि मैं यूपी का नागरिक हूं, एक समय था, जब यूपी के सामने पहचान का संकट था, लोग यहां की विरासत को कोसते थे, हमें अपमानित करते थे, बीमारू राज्य होने के कारण हमारे बारे में लोगों का दृष्टिकोण भिन्न था लेकिन यूपी अब बीमारू नहीं है, देश के विकास के अभियान में जुड़कर यहां के युवा, किसान व आधी आबादी भी कार्य कर रही है, यह भाजपा के प्रति आमजन के विश्वास का प्रतीक है ।
(2).jpg)
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष, जिला प्रभारी अशोक कटारिया, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव आदि उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)













