वृन्दावन में जुटे आठ राज्यों के यदुवंशी, पर्यावरण संरक्षण पर किया मंथन

वृन्दावन में जुटे आठ राज्यों के यदुवंशी, पर्यावरण संरक्षण पर किया मंथन
  मथुरा । ब्रज, द्वारिका एवं उज्जैन के यदुवंशियों ने वृन्दावन में यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में ढ़ालने पर जोर दिया, इस दौरान सामाजिक कुरीतियां मिटाने के साथ बच्चों में संस्कार सृजन पर मंथन हुआ, दो दिवसीय आयोजन में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के अलावा वृन्दावन की परिक्रमा भी की गई, केशीघाट पर यमुना पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।


  कार्यक्रम में शौर्य चक्र विभूषित चौ0 हरमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री फूलवासन यादव छत्तीसगढ़, महामंडलेश्वर डा0 विजय लक्ष्मी माधव, विश्व विख्यात कृष्ण भक्त लिरी बेन प्रवीण भाई माडम अहीर गुजरात, हैदराबाद से किरन यादव को यादव भारत रत्न से सम्मानित किया गया, आयोजन में चौ0 सत्यप्रकाश यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासभा, चौ0 जगराम पूर्व एमएलसी, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, बलवीर, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात विजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष गुजरात महिला सभा अध्यक्ष अमिता, यूपी अध्यक्ष मीना, विशिष्टा, प्रदेश महासचिव अशोक यादव, बौबी प्रधान, मध्य प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, श्रीमती शोभा, पूजा, नंदिनी, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ममता यादव आदि ने देश के विकास के शिक्षा, संस्कृति एवं संस्कार पर जोर दिया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392942
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.