यूजीसी : क्षत्रिय राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला
यूजीसी : क्षत्रिय राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने छीना पुतला
-यूजीसी नियमों को लेकर सड़क पर किया गया प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कई संगठनों
मथुरा । क्षत्रिय राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाराणा प्रताप भवन, देवीपुरा बाजना बाटी रोड पर यूजीसी से जुड़े कानून के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला भीं फुकने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस नें तत्परता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया, प्रदर्शन का नेतृत्व ब्रज मंडल प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने किया ।
(17).jpg)
(13).jpg)
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे काला कानून करार दिया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की, प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए, चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया तो आंदोलन और अधिक उग्र रूप धारण करेगा, स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, सुरक्षा व्यवस्था में सीओ रिफाइनरी, एसओ हाईवे थाना, चौकी इंचार्ज सतोहा, चौकी इंचार्ज आजमपुर सहित पुलिस टीम मौजूद रही ।
.jpg)
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि सामान्य वर्ग पर पहले से ही एससी, एसटी एक्ट जैसा काला कानून थोपा हुआ है जिसके कारण कई निर्दाेष लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मामले फर्जी पाए गए हैं और अब नया कानून लाकर सामान्य वर्ग के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उन्होंने आशंका जताई कि इस कानून का भी दुरुपयोग होगा जिससे सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं में भय का माहौल बनेगा और वे शिक्षा संस्थानों में जाने से कतराएंगे, उन्होंने सरकार से अपील की कि वह इस कानून को तत्काल वापस ले अन्यथा क्षत्रिय राजपूत सभा सहित समस्त सवर्ण समाज के संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।
(19).jpg)







.jpeg)













