सनसनी : एलीट न्यू जेनरेशन स्कूल की इमारत का बड़ा हिस्सा होगा ध्वस्त

सनसनी : एलीट न्यू जेनरेशन स्कूल की इमारत का बड़ा हिस्सा होगा ध्वस्त
-एमवीडीए ने जारी किया नोटिस, स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध कर लिया था बड़े हिस्से का निर्माण  
  मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने शहर के नामचीन एलीट विद्यालय की इमारत के एक हिस्से को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी कर ली है, प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार द्वारा इस मामले में सख्ती दिखाते हुए विद्यालय की शैक्षिक समिति को नोटिस जारी किया गया है ।
  विकास प्राधिकरण द्वारा 23 जनवरी को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शमन मानचित्र में दर्शित अशमनीय भाग को अभी तक नहीं हटाया गया है जबकि इसके लिए पूर्व में कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद संबंधित समिति द्वारा नियमों की अनदेखी की जाती रही है, नोटिस में एक माह के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं ।
   मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा एलीट स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में निर्माण नहीं हटाया गया तो विकास प्राधिकरण अपने स्तर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण करेगा, इस कार्रवाई में आने वाला समस्त व्यय विद्यालय संचालक से वसूला जाएगा, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से एलीट विद्यालय प्रबंधन की कठिनाइयां बढ़ गई हैं और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
  मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हमें शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पूर्व में पास कराए गए शमनीय मानचित्र की शर्तों का उल्लंघन किया गया है, नियमानुसार जब कोई शमन मानचित्र पास किया जाता है तो उसमें ध्वस्तीकरण योग्य हिस्से को एक निश्चित समय सीमा के भीतर हटाना अनिवार्य होता है, कृष्णा एलाइट स्कूल के मामले में ध्वस्तीकरण वाला हिस्सा अभी तक नहीं हटाया गया है जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है, उन्हें 15 से 20 दिन की मोहलत दी गई है, यदि इस अवधि में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जाती है तो प्राधिकरण नियमानुसार आवश्यक कदम उठाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371794
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.