अद्विता ने जीता जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक

अद्विता ने जीता जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक
    मथुरा । महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अद्विता चौधरी ने रजत पदक जीता, इससे पहले भी वह जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं, उन्होंने ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का साबित कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है और फिर बृज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है । 
   उन्होंने पिछले वर्षों में यूरोपीय देश बुल्गारिया में रिदमिक जिम्नास्टिक जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था, साथ ही गुरुग्राम सूरत दिल्ली कोलकाता जम्मू जैसे अलग-अलग शहरों में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अनेकों मेडल प्राप्त कर चुकी हैं, इस उपलब्धि पर विधायक राजेश चौधरी, चेयरमैन राया राजकुमार अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, मुकेश चौधरी, लवली अग्रवाल, अनिल, श्याम बाबू सहित राया के अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1398797
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.