केरल भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मथुरा, किया स्वागत
केरल भाजपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मथुरा, किया स्वागत
-विधानसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली रवाना हुआ भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पूर्व दिल्ली जा रहे भाजपा के 119 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया, स्वागत उपरांत प्रतिनिधिमंडल को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया, यह प्रतिनिधिमंडल पार्षदों, नगरपालिका अध्यक्षों, महापौर एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से युक्त है, जो केरल एक्सप्रेस से राजधानी पहुंचेगा ।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता एवं चुनावी उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ, केरल प्रदेश उपाध्यक्ष के. सुमन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर केरल में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी, उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी0 वी0 राजेश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वाेपरि मानकर कार्य कर रहे हैं, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट दिखाई देगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया, इस अवसर पर हरिओम शर्मा, एडवोकेट पवन हिंडोल, विजय शर्मा, पार्षद नितिन कौशिक, हर्ष गौड़, गौरी शंकर खंडेलवाल, योगेश चौधरी, विपिन पाराशर, विपिन चाहर, विष्णु वार्ष्णेय, मंडल मंत्री गौरी खंडेलवाल, सत्यवान सिंह, विनय गिरी गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)













