पूर्व प्रधान ने बीएलओ के साथ कर दी मारपीट, डीएम ने लिया संज्ञान

पूर्व प्रधान ने बीएलओ के साथ कर दी मारपीट, डीएम ने लिया संज्ञान
   मथुरा । जनपद के मांट ब्लॉक के हृदय पोखर प्राइमरी विद्यालय में बीएलओ सुरेश चंद्र वोटर लिस्ट से संबंधित काम कर रहे थे, तभी पानी गांव के पूर्व प्रधान पप्पू सिंह उर्फ राजेंद्र और उनका बेटा राजकुमार वहां पहुंचे, बीएलओ सुरेश चंद्र ने बताया कि पूर्व प्रधान पप्पू सिंह और उनका बेटे ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए कहा, जब मैंने इसका विरोध किया तो वे हमारे साथ अभद्रता करने लगे ।    
   उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चों के सामने गंदी गंदी गालियां देने लगे, मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने बीएलओ को थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, घटना मंगलवार को मांट विकास खंड के हृदय पोखर गांव की है, बीएलओ ने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम न जोड़ने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है । 
   पीड़ित बीएलओ ने पानीगांव पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। वीडियो समेत सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया कि बीएलओ के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले का संज्ञान लिया, डीएम ने मामले की जांच करने के मांट रितु सिरोही को आदेश दिए, साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1404170
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.