बच्चों को खसरा-रुबेला का टीका जरूर लगवाएं-जिलाधिकारी

बच्चों को खसरा-रुबेला का टीका जरूर लगवाएं-जिलाधिकारी
-खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान का सोमवार से किया जायेगा शुभारंभ
   मथुरा । बच्चों को खसरा-रूबेला जैसी संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित करने के उद्देश्य से खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए विशेष एमआर टीकाकरण अभियान 16 से 27 फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अभियान के दौरान बच्चों को टीका लगवाने के लिए अपील की है, उन्होंने बृजवासियों, अभिभावकों व जनसामान्य से अपील की है कि वे बच्चों को निर्धारित तिथि व समय पर स्कूल स्थित टीकाकरण सत्र स्थल पर अवश्य भेजें ।
   उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण ही खसरा-रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, मदरसों व अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत कक्षा एक से 5  (5 से 10 वर्ष आयु वर्ग) के बच्चों को खसरा-रूबेला टीका लगाया जाएगा, इसके लिए विद्यालयों एवं चिह्नित स्थलों पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राधावल्लभ ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अन्य सहयोगी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक तैयारियां की गई हैं, उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 रोहितास सिंह ने बताया कि सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है, टीकाकरण टीमों का प्रशिक्षण, वैक्सीन एवं आवश्यक लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता के साथ कोल्ड-चेन व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है जिससे अभियान सुचारु रूप से संचालित हो सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1409632
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.