सनसनी : फांसी के फंदे पर लटका मिला होमगार्ड का शव
सनसनी : फांसी के फंदे पर लटका मिला होमगार्ड का शव
-ई चालान ऑफिस में तैनात था होमगार्ड, रात में ड्यूटी पर आया, सुबह मिला शव
मथुरा । जनपद के सबसे सुरक्षित और उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित ई-चालान ऑफिस में होमगार्ड का शव फांसी के फंदे पर लटका रहा, जब सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, यह कार्यालय एसएसपी कार्यालय के पास स्थित है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, सुबह जब कार्यालय में कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा, इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा, मामले की गहनता से जांच जारी है, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए, पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौना निवासी लखन पुत्र मलखान सिंह के रूप में हुई है, मृतक लखन की ड्यूटी ई-चालान ऑफिस में थी और वह मंगलवार रात ड्यूटी पर आया था, बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला, पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ।







.jpeg)













