पांचजन्य प्रेक्षागृह में 22 को आमजन को दी जायेगी विधिक सहायता
पांचजन्य प्रेक्षागृह में 22 को आमजन को दी जायेगी विधिक सहायता
मथुरा । उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से पान्चजन्य प्रेक्षागृह, डैम्पीयर नगर में बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस मेगा शिविर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचाया जायेगा ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव, सिविल जज (सी.डि.) अनीता सिंह ने बताया है कि मथुरा में आमजन को सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता से जोडने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की जा रही है, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, यह शिविर 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे से पंचजन्य प्रेक्षागृह, डेम्पियर नगर में आयोजित होगा ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी, जिनमें समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, बैंकिंग संस्थान, नगर निगम सहित अनेक शासकीय इकाइयां शामिल होंगी, नागरिकों को यहां पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, श्रम योजनाएं, शिक्षा सहायता, बैंकिंग योजनाएं और अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी और समाधान एक ही स्थान पर मिलेगा ।
कार्यक्रम में विधिक विशेषज्ञों द्वारा लोगों को उनके अधिकारों और कानून से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी, साथ ही पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की गई है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं, यह शिविर न केवल जागरूकता बढाने का माध्यम बनेगा, बल्कि आम लोगों को न्याय और सरकारी सुविधाओं से सीधे जोडने में भी महत्वपूर्ण भूमिका है ।







.jpeg)













