वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन सम्पन्न
वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन सम्पन्न
मथुरा । जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार के नेतृत्व में रविवार को डैम्पियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में ‘वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया, राजस्व और आपदा विभाग के इस संयुक्त प्रयास में आम जनता को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया, योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया ।
.jpg)
शिविर की अध्यक्षता करते हुए एडीएम डॉ0 पंकज कुमार ने कहा कि प्रशासन का मुख्य ध्येय अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना है, उनके नेतृत्व में विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, दैवीय आपदा और स्वामित्व योजना के स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया, उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए ।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आधुनिक संसाधनों और कुशल रणनीति के साथ सदैव तत्पर है, आपदा मित्रों को मिला प्रोत्साहन तकनीकी सत्र में आपदा मित्र एवं मास्टर ट्रेनर इंजीनियर अशोक यादव ने एडीएम के समक्ष आपदा सुरक्षा का प्रदर्शन किया, इं0 अशोक यादव ने आकाशीय बिजली और लू से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताते हुए पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया।
एडीएम ने मास्टर ट्रेनर और आपदा मित्रों के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में राजस्व विभाग एवं आपदा मित्र और सिविल डिफेंस के वालंटियर्स का विशेष सहयोग रहा, जिला आपदा विशेषज्ञ पूजा राना, आपदा मित्र अशोक यादव, आपदा बाबु दीपू, राम सैनी, शुभम कुमार,राजेश, हेमंत, पंकज, कृष्णा, पवन, जयवीर, इंद्रेश, श्याम, रोहित, गोविंद, मुकेश आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)







