होली पर मथुरा जंक्शन की सुरक्षा कड़ी, पीएसी व आरपीएफ जवान रहेंगे तैनात

होली पर मथुरा जंक्शन की सुरक्षा कड़ी, पीएसी व आरपीएफ जवान रहेंगे तैनात
-पीएसी, आरपीएफ और जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी
   मथुरा । होली पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है, खासतौर पर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, प्रशासन का उद्देश्य है कि त्योहार के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो और यात्रा सुरक्षित माहौल में पूरी हो सके, जीआरपी थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई ।


    इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवे अनिल कुमार झा, सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित, जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक में 22 फरवरी से 6 मार्च तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, साथ ही बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने और भोजन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि होली को देखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, एक कंपनी पीएसी के जवानों के साथ-साथ आरपीएफ के अतिरिक्त जवान भी सुरक्षा में तैनात रहेंग, प्लेटफॉर्म, टिकट घर, पार्किंग और मुख्य प्रवेश द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 
   सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्टेशन परिसर को चार हिस्सों में बांटा गया है, प्रत्येक हिस्से की जिम्मेदारी एक अधिकारी को सौंपी गई है, जो अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करेगा, इसके अलावा पूरे स्टेशन परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, रेलवे और जिला प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1452248
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.