भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री के ’मन की बात’

भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री के ’मन की बात’
-महानगर अध्यक्ष ने किया स्मृति चिन्ह देकर बूथ अध्यक्षों का सम्मान
 मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत रविवार को शक्तिकेंद्र हालन गंज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया, कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में हुआ, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक पहल से जुड़े विचारों को गंभीरता से सुना गया ।


    महानगर अध्यक्ष कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक प्रसारण नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रेरणा पहुंचाने वाला प्रभावी संवाद है। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और सेवा भाव को सशक्त करता है, सामूहिक श्रवण के पश्चात संगठन की मजबूती को लेकर बैठक आयोजित की गई, इसमें बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई, प्रत्येक बूथ को संगठन की रीढ़ बताते हुए उसकी सुदृढ़ता पर बल दिया। 
  कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शक्तिकेंद्र अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान रहा। महानगर अध्यक्ष ने ‘वंदे मातरम्’ अंकित स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर को जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया, वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने  बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के संबोधन में राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की, कहा कि कार्यकर्ताओं ने अत्यंत गंभीरता के साथ इन संदेशों को सुना और अब इन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, संजय शर्मा, ललित अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी, संजय कश्यप, मेघ श्याम माहौर, रूप किशोर, अमित, बांके बिहारी उपाध्याय, पवन गौड, किशोर बघेल, शरद चतुर्वेदी आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1452245
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.