बरसाना : लड्डू होली मंगलवार को तो बुधवार को होगी लठामार होली
बरसाना : लड्डू होली मंगलवार को तो बुधवार को होगी लठामार होली
-राधा सखी रथ में पर सवार होकर होली का निमंत्रण देने जाएंगी नन्दगांव
-मंदिर से गुलाल की होली खेलते हुए गोस्वामी जन निकलेंगे होली की चौपाई
मथुरा । विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर (राधा रानी मन्दिर) से नन्दगांव होली का निमंत्रण लेकर 24 फरवरी को प्रात: राधा सखी अपने सहयोगियों के साथ नंद बाबा की नगरी नंदगांव जाएगी, इसी दिन शाम को राधा रानी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी, इस दौरान मंदिर के सेवायत पांडे बनकर होली की समाज गायन के दौरान मंदिर प्रांगण में नाचेंगे और देश भर से आए लाखों भक्तों के साथ लड्डू होली खेलेंगे, इसके बाद मंदिर में संध्या आरती के दर्शन कर गोस्वामी समाज द्वारा होली महोत्सव की चौपाई रंगीली गली तक निकाली जाएगी ।
.jpg)
इस आयोजन की तैयारी मंदिर के सेवायतों ने पूरी कर ली हैं, लाडलीजी के धाम बरसाना में होली अपने चर्म पर पहुंच गई है, यहां के सभी मंदिरों में होली रसियों के गायन से गुंजायमान हो रहे हैं, आश्रम धर्मशालाओं में सत्संग और होली का उत्सव हो रहे हैं, जगह-जगह रासलीला और भजन संध्या के आयोजन भक्तों को लुभा रहे हैं, इस अनूठे आनंद की प्राप्ति को देश के कौने-कौने से आकर भक्तों ने यहां डेरा जमाना प्रारंभ कर दिया है ताकि वे 24 मार्च को लड्डू होली और 25 मार्च को लठाकार होली का आनंद उठा सकें ।
24 फरवरी की सुबह 10 बजे लाडलीजी के महल से राधा सखी रथ में सवार हो ढोल ताशों के साथ होली का निमंत्रण और गुलाल लेकर नंदगांव के नंदबाबा मंदिर जाएगी, गत 34 वर्षों से राधा सखी इस परम्परा को निभा रही है, राधा सखी ने बताया कि मैं बाबा नंद व जशोदा को लाला कृष्ण को साथ लेकर बरसाना होली खेलने का निमंत्रण देंगी, ठाकुर जी को राधाजी के यहां का भेजा हुआ गुलाल अर्पित किया जाएगा, इस अवसर पर नंदगांव वासी और बरसाना से आई सखियों का नृत्य संगीत का कार्यक्रम होगा, उसके बाद सखी को निमंत्रण स्वीकार करने की कहते हुए नंदगांव वासी विदा करेंगे ।
इसी दिन शाम को ब्रह्मगिरी पर्वत स्थित राधा रानी मंदिर में विश्व विख्यात लड्डू होली का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा जिसमें सेवायत गोस्वामी पांडे लीला के दौरान पांडे बन समाज गायन के पदों के साथ नृत्य करेगा और होली खेलने की खुशी में भक्तों पर लड्डूओं की बरसा करेगा, गुलाल के रंग विरंगे बदराओं के मध्य भक्तों के द्वारा पांडे को भोग लगाने को दिए लड्डुओं को खुशी में लुटाने लगेगा, लड्डू होली के दौरान एक टन लड्डू लुटाए जाएंगे, 25 फरवरी को बरसाना की हुरियारिनें नंदगांव के हुरियारों के साथ प्रसिद्ध लठामार होली रंगीली गली में खेलेंगी ।







.jpeg)







