स्वर्ण व रजत पिचकारियों से भक्तों के साथ होली खेलेंगे राजाधिराज
स्वर्ण व रजत पिचकारियों से भक्तों के साथ होली खेलेंगे राजाधिराज
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के मुताबिक मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ0 वागिश महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश की आज्ञा अनुसार मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण होता है और इसी के तहत कल मंगलवार को होलिका अष्टक प्रारंभ होने के दिन ठाकुर जी यमुना घाट पर विराजमान होकर होली खेलेंगे और ठाकुर जी टेसू के फूल के साथ स्वर्ण व रजत पिचकारी से भक्तों को सराबोर करेंगे ।
.jpg)
उन्होंने बताया कि यह क्रम प्रातः काल 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा, 27 तारीख को एकादशी के दिन भी ठाकुर जी 10 बजे से 11 बजे तक भक्तों के साथ होली खेलेंगे और एक मार्च को त्रयोदशी के दिन ठाकुर जी दोपहर एक से 2:30 बजे तक बगीचा में विराजमान होकर होली खेलेंगे, इस दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा दी गई गाइडलाइन के अनुसार ही भक्तों का प्रवेश मंदिर में होगा, मंदिर के मुख्य द्वार से ही प्रवेश दिया जाएगा और दोनों द्वारों से निकासी का क्रम रहेगा, मंदिर में किसी भी प्रकार का गुलाल लेकर आना या पिचकारी से केमिकल के रंग लाना या किसी भी प्रकार की वस्तु का जो होली मे हानिकारक हो उसका प्रयोग वर्जित रहेगा ।







.jpeg)







