फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" का नहीं थम रहा विवाद, सौंपा ज्ञापन
फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" का नहीं थम रहा विवाद, सौंपा ज्ञापन
मथुरा । फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म की रिलीज पर रोक लगाये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म जातिवाद पर आधारित है, इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जानी चाहिए, इस प्रकार की फिल्मों से समाज को अच्छा संदेश नहीं जाता है ।
.jpg)
ज्ञापन में बताया गया है कि इस फिल्म से समाज के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुचने की आशंका है, इस फिल्म के नाम और कथावस्तु से समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी, बताया "यादव समाज का राजनीति, सामाजिक और सैन्य क्षेत्र में देश के लिए बडा योगदान रहा है", हरिओम यादव, अजय यादव, संजू यादव, राजवीर यादव, पवन कुमार यादव, सत्यदेव यादव, भीकचंद यादव, सुधांशु यादव, अमित यादव, लक्ष्मण यादव, नरेश यादव, मुरली यादव, सोनू यादव, विष्णु यादव, सागर यादव आदि इस दौरान मौजूद रहे ।







.jpeg)







