बरसाना में जमकर बरसे लड्डू, बुधवार को होगी "लठामार होली"
बरसाना में जमकर बरसे लड्डू, बुधवार को होगी "लठामार होली"
-लाडलीजी मंदिर का चप्पा चप्पा खुशी से झूम उठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मथुरा । मंगलवार को श्री राधाजी की नगरी बरसाना राधा कृष्ण की अलौकिक लीला के दौरान आस्था की मिठास से सराबोर हो उठा, यहां से भेजा गया होली का निमंत्रण नंदगांव में स्वीकार होते ही लाडलीजी मंदिर (राधारानी मंदिर) का चप्पा-चप्पा खुशी से झूम उठा, चारों तरफ अबीर गुलाल की बारिस के मध्य लड्डूओं की बरसात में होने लगी, इसमें बरसानावासियां ही नहीं बल्कि हर कोई सराबोर होने को आतुर दिखा, लड्डू प्रसाद पाने को श्रद्धालु ऐसे ललायित हो उठे कि उनको भीड़ के दबाव की चिंता ही नहीं रही, बस उनका यही लक्ष्य रहा कि वे किसी भी तरह लड्डू लीला का प्रसादी लड्डू उनके हाथ आ जाए ।
.jpg)
इस प्रेम भरी लड्डू होली का आनंद उठाने के लिए 5 लाख से अधिक भक्त लाडलीजी मंदिर में पहुंचे तो पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए, होली का निमंत्रण स्वीकारने की सूचना पर ब्रह्मगिरि पर्वत की आभा निराली दिखलाई दे रही थी, मंदिर परिसर के साथ समूचा नगर होलाष्टक प्रारंभ होते ही होली की मस्ती में मस्ती में डूबने लगा, शनै-शनै बढ़ते दिन के साथ नगर में चहुंओर होली की मस्ती छाने लगी, शाम को पांच बजे सेवायत गोस्वामी जनों के द्वारा राधा रानी के विग्रह को गर्भ गृह के बाहर जगमोहन में विराजमान कर मंदिर के पट खोले तो समूचा राधा रानी मंदिर राधा रानी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा, मंदिर के चौक में सेवायतों के मुखिया राम भरोसी गोस्वामी के नेतृत्व में होली की समाज गायन के दौरान पांडे लीला का गायन किया गया ।
नन्दगांव कौ पंडौ ब्रज बरसाने आयो-पद पर सेवायत गोस्वामी के बंशज पांडे बन अबीर गुलाल की बारिश के मध्य नाचने लगे, इस दौरान भक्त पांडे बने सेवायत को लड्डू भोग को अर्पित कर रहे थे लेकिन पांडेजी तो होली खेलने की खुशी में भाव विभोर हो रहे थे, उन्हें सुध ही नहीं थी कि वे लड्डुओं का स्वयं भोग लगाए या नही, वह तो रंग बिरंगे गुलाल के मध्य लड्डुओं को उल्टे ही श्रद्धालुओं के ऊपर बरसा करने लगा, ऐसे अद्भुद नजारे को देख भक्त आस्था के सागर में नतमस्तक होकर लड्डू प्रसाद लूटने लग गए, लड्डू प्रसाद को लेने के लिए भक्त एक दूसरे को धक्का देकर लूट रहे थे, लड्डू प्रसाद मिलते ही भक्त किसी जंग को जीतने से कम नहीं समझ रहे थे ।







.jpeg)







