लठामार होली से है ब्रज की सांस्कृतिक पहचान-लक्ष्मीनारायण चौधरी

लठामार होली से है ब्रज की सांस्कृतिक पहचान-लक्ष्मीनारायण चौधरी
-दीप प्रज्वलन के साथ रंगोत्सव 2026 का हुआ शुभारंभ, प्रशासनिक जुमला रहा मौजूद
    मथुरा । नंदगांव बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली ब्रज की सांस्कृतिक पहचान है जिसे देखने के लिए दुनिया भर के श्रद्धालु ब्रज में पहुंचते हैं, बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह व्यक्त कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण ने किए, मंगलवार को कस्बे के श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज में रंगोत्सव 2026 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया ।


   उन्होंने कहा कि बरसाना की होली ब्रज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है जिसे देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, कॉलेज के ग्राउंड में रंगोत्सव समारोह के अंतर्गत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य मंच बनाया गया है, जहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से ब्रज की लोक संस्कृति और लोक परंपराओं का दर्शन होगा, इस दौरान मयूर नृत्य की भव्य प्रस्तुति देख कर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे, रंगोत्सव के शुभारंभ के दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1455393
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.