द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल वर्षा में श्रद्धालु हुए सराबोर
द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल वर्षा में श्रद्धालु हुए सराबोर
-मंगलवार को चंद्र ग्रहण के दौरान भी खुलेगा द्वारिकाधीश मंदिर
मथुरा । महानगर में स्थित पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सोमवार को राजाधिराज ने भक्तों के साथ जमकर होली खेली, श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के दौरान मंदिर में हो रही अबीर गुलाल व टेसू के फूलों के रंग की वर्षा से सराबोर होकर आनंदित हो रहे थे, मंदिर प्रांगण में ब्रज रसिया मंडल कलाकारों द्वारा गाए जा रहे होली के रसियों पर देश के कौने से आई महिला व युवा भाव विभोर होकर नाच रहे थे ।
.jpg)
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में बल्लभ सम्प्रदाय के तृतीय पीठाधीश्वर कांकरौली नरेश गोस्वामी डॉ0 वागीश कुमार महाराज के आदेशानुसार होली महोत्सव के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में आज प्रात: एक घंटे तक ठाकुर द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों के साथ होली खेलकर अपनी कृपा का रंग बरसाया, बताया कि द्वारकाधीश मन्दिर में मंगलवार को प्रात: 6 बजे होलिका दहन पूजन होगा ।
.jpg)
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिन प्रात: 10 से 11 बजे तक फाल्गुनी उत्तरा नक्षत्र में डोल महोत्सव मनाया जाएगा, ठाकुर जी के चौथी झांकी के दर्शन दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक होंगे, चंद्र ग्रहण के समय अपराह्न 3:20 से सायं 6:50 बजे तक ठाकुर जी के दर्शन निरंतर खुले रहेंगे, मंदिर प्रशासन ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर दर्शन करें और पुण्य के भागी बनें ।






.jpeg)









