मुख्यमंत्री योगी शनिवार को पहुंचेंगे मथुरा और वृंदावन
मुख्यमंत्री योगी शनिवार को पहुंचेंगे मथुरा और वृंदावन
-प्रशासन ने की तैयारी, डीएम, एसएसपी सहित सभी आलाधिकारी मुस्तैद
मथुरा । कान्हा की नगरी वृंदावन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह आगरा में यथार्थ अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सीधे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर पहुंचेंगे, यहां से मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे ।
.jpg)
हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट जारी नहीं हुआ था लेकिन सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज तीर्थ विकास परिषद की आठवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता शनिवार को दोपहर दो बजे करेंगे, मुख्यमंत्री स्वयं उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं इसलिए इस बैठक को ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बताया जा रहा है कि यह बैठक वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में होगी, बैठक में ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषयों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है ।
.jpg)
इसके अलावा मुख्यमंत्री बांके बिहारी जी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन भी कर सकते हैं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वृंदावन में बनाए गए पर्यटन थाना और एक नए हॉल का फीता काटकर उद्घाटन भी करेंगे, साथ ही वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर यानी गलियारा निर्माण परियोजना पर भी चर्चा होने की संभावना है, बैठक में मथुरा वृंदावन की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और उसे बेहतर बनाने के उपाय भी प्रमुख मुद्दों में शामिल रह सकते हैं, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ।







.jpeg)









