वृंदावन में मुख्यमंत्री ने शनिवार को किया हाईटेक पर्यटन थाना का उद्घाटन

वृंदावन में मुख्यमंत्री ने शनिवार को किया हाईटेक पर्यटन थाना का उद्घाटन
-श्रद्धालुओं को मिल सकेगी अत्याधुनिक सुविधाओं व स्मार्ट सर्विलांस से सुरक्षा
-महिला व दिव्यांगों के लिए विशेष डेस्क और सूचना केंद्र से सुगम होगी ब्रज यात्रा
   मथुरा । ब्रज में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है, इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वृंदावन में नवनिर्मित पर्यटन थाने का भव्य उद्घाटन किया, यह थाना ना केवल अपराध नियंत्रण करेगा बल्कि तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा और सहायता प्रदान करने के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में बड़ी भूमिका पेश करेगा ।


   वृंदावन का यह नया पर्यटन थाना देशी व विदेशी पर्यटकों की जरूरतों के दृष्टिगत तैयार किया गया है, पर्यटन थाने में तैनात पुलिसकर्मी अंग्रेजी सहित कई विदेशी और प्रांतीय भाषाओं में पारंगत होंगे ताकि बाहरी पर्यटकों की समस्याओं को आसानी से समझ सकें, इस थाने में एक 24x7 सहायता केंद्र और विशाल स्वागत हॉल बनाया गया है, जहां यात्री विश्राम कर सकते हैं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, सुरक्षा के मोर्चे पर यह थाना बेहद खास है, इसे "सेफ सिटी" प्रोजेक्ट के तहत अत्याधुनिक सीसीटीवी सर्विलांस और स्मार्ट निगरानी प्रणाली से जोड़ा गया है, थाने में एक साइबर सेल भी बनाया गया है, जो साइबर क्राइम और सोशल मीडिया से जुड़े मामलों पर नजर रखेगा, पर्यटकों के साथ होने वाली चोरी या ठगी जैसी घटनाओं की अब यहां सीधे रिपोर्टिंग और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाएगी ।


   पर्यटन थाने के भीतर ही एक सूचना केंद्र स्थापित किया गया है, यहां श्रद्धालुओं को क्षेत्र के प्रमुख होटलों, गेस्ट हाउसों, धर्मशालाओं और मंदिरों के समय व स्थान की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही होटलों और धर्मशालाओं के पंजीकरण की सुविधा भी यहां उपलब्ध कराई गई है जिससे यात्रियों को रुकने के लिए सुरक्षित और प्रमाणित स्थान मिल सके, सरकार ने इस थाने में समावेशी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है, महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए यहां विशेष महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है, वहीं दिव्यांगजन के लिए बाधारहित पहुंच (रैम्प) और आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1547311
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.