खाटू श्याम बाबा के भजन संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

खाटू श्याम बाबा के भजन संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु  
-मथुरा के श्री श्याम लाडला परिवार संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ आयोजन 
  मथुरा । श्री श्याम लाडला परिवार संस्था के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य श्याम फाग महोत्सव एवं श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया, देर रात तक चले संकीर्तन में श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए जिससे पूरा माहौल श्याम भक्ति में सराबोर हो गया, कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च को अग्रवाटिका, मसानी बाईपास लिंक रोड, मथुरा में किया गया ।


   शनिवार की सुबह 10 बजे बाबा श्याम का अभिषेक पूजन हुआ जबकि रात 8 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन शुरू हुआ, जो रात्रि लगभग 2 बजे तक जारी रहा, महोत्सव में बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक दरबार सजाया गया, जो कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा, संस्था के महंत पंडित भवानी गिरी ने बताया कि कार्यक्रम में भक्ति और फाग रस से ओतप्रोत भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर हो गए ।


   भजन संध्या में दिल्ली से आईं प्रसिद्ध भजन प्रवाहक भावना स्वरांजली ने अपने मधुर भजनों से समा बांध दिया, वहीं हनुमानगढ़ से नेहा शर्मा, गाजियाबाद से सिद्धांत राज तथा आगरा से अंकित लवानिया सहित अन्य भजन गायकों ने भी सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, महोत्सव में हजारों की संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के कीर्तन का आनंद लिया, देर रात तक भक्त भजनों पर झूमते रहे और वातावरण जयकारों से गूंजता रहा, इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे, कार्यक्रम में महंत भवानी गिरी के साथ प्रियंक मल्होत्रा, अंकुर गोयल, शिवम गर्ग, अंशुल गोयल, लवकेश अग्रवाल, सौरभ, तरुण अग्रवाल, शुभम पिपलिया, मनोज अग्रवाल, उमेश भदौरिया सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1487005
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.