विप्रा ने की 7000 वर्गमीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी जमींदोज
विप्रा ने की 7000 वर्गमीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी जमींदोज
-उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के अवैध निर्माणों पर सख्त लहजे के चलते जारी है कार्यवाही
मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने अवैध कोलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो स्थानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की, इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया ।
प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस वित्तति के अनुसार मौजा अहिल्यागंज बदवर, मथुरा तीन वन परिक्रमा मार्ग पर श्री काशीराम शहरी आवास योजना के पास करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध कोलोनी विकसित की जा रही थी, आरोप है कि सुनील लवानिया व अन्य द्वारा भूमि का अवैध भू-विभाजन कर कच्ची सड़क बनाकर कॉलोनी बसाने का कार्य किया जा रहा था ।
इस मामले में प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बाद दर्ज किया था, सुनवाई के दौरान निर्माणकर्ता के उपस्थित नही होने और कोई जवाब प्रस्तुत नही करने पर प्राधिकरण ने गत दिनों 9 फरवरी के महीने में ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया, बुधवार को उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के अवैध निर्माणों पर चल रहे सख्त लहजे को देखते हुए प्राधिकरण के सचिव के नेतृत्व पर टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया, कार्रवाई के दौरान थाना गोविंद नगर और थाना जैत का पुलिस बल मौजूद रहा, विप्रा उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों व अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।







.jpeg)









