तीन दिवसीय दौरे पर आ रहीं महामहिम, गोवर्धन मार्ग के लिए बना वरदान
तीन दिवसीय दौरे पर आ रहीं महामहिम, गोवर्धन मार्ग के लिए बना वरदान
मथुरा । महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय मथुरा दौरा गोवर्धन रोड़ की तस्वीर बदल रहा है, गोवर्धन रोड़ के गड्ढे भरे जाने लगे हैं, टूटी पुलिया चिनी जाने लगी हैं, डिवाईडरों की रंगाई पुताई होने लगी हैं, डिवाईडर की कच्ची जगह में पौधे लगाने को सुरक्षा गार्ड भी लगने लगे हैं, पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी गोवर्धन की ओर दौड़ने लगे हैं ।
.jpg)
लम्बे अरसे से सतोहा और खामनी की कालोनियों का सड़क पर बह रहा पानी सूख गया है, जिन कामों के लिए जनता और जन प्रतिनिधि सालों से कहते फिर रहे थे वह तेज रफ्तार से हो रहे हैं, धन्यवाद है महामहिम का, उनकी आस्था का एवं उनकी धार्मिक अभिरुचि का, वह गत सितंबर माह में शहर के अंता पांडा स्थित कुब्जा कृष्ण मंदिर पहुंचीं तो वहां की दुर्दशा ठीक हो गई। अभी उनके गोवर्धन परिक्रमा के कार्यक्रम के चलते गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन तक हर छोटी-बड़ी कमी को ठीक करने का जतन शूरू हो गया है।
डीपीआरओ गोवर्धन मार्ग पर पड़ने वाली पंचायतों को जिम्मेदारी बताते फिर रहे हैं, सिंचाई विभाग ने टूटी पुलियाओं की मरम्मत शुरू कर दी है, लोक निर्माण विभाग सड़क के गड्ढों में चिप्पी लगाने का काम तेज गति से करा रहा है, सौभाग्य है गोवर्धन रोड पर 21 किलोमीटर लम्बे रास्ते के किनारे बसे वासिन्दों का कि वह राष्ट्रपति के आगमन के साक्षी तो बनेंगे ही उनके आगमन से पूर्व की तैयारियों के साक्षी भी बन रहे हैं। उन्हें सरकारी तंत्र और उसकी ताकत का एहसास भी हो रहा है कि तंत्र चाहे तो पल भर में क्या कुछ कर सकता है और यदि न चाहे तो फरियाद दर फरियाद भटकने से भी कुछ हासिल नहीं होता ।







.jpeg)









