महामहिम राष्ट्रपति 20 मार्च को पहुंचेंगी वात्सल्य ग्राम

महामहिम राष्ट्रपति 20 मार्च को पहुंचेंगी वात्सल्य ग्राम 
    मथुरा । भारत की जल, थल और वायु तीनों सेनाओं की अध्यक्ष महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 20 मार्च को सांय 5 बजकर 10 मिनट पर वात्सल्य ग्राम, समविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में पहुंचेंगी, उमाशंकर राही के मुताबिक सबसे पहले समविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल में गार्ड और ऑनर दिया जाएगा तथा अनंत शक्ति नारी के अमर उत्सव मंचीय कार्यक्रम में बालिका कैडेट्स को संबोधित करेंगीं ।
  महामहिम वात्सल्य ग्राम का भ्रमण करते हुए गोकुलम पहुंचेंगीं, वहां दीदी मां से शिष्टाचार भेंट कर यशोदा माताओं और बच्चों के साथ में अनौपचारिक वार्ता करेंगीं, उसके बाद स्व0 भानु प्रताप शुक्ल क्रांति कुंज का अवलोकन कर मां सर्व मंगला मंदिर में मां के दर्शन कर वात्सल्य भ्रमण पूर्ण होगा, इस दौरान परमशक्ति पीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय गुप्ता एवं दीदी माँ उनके साथ रहेंगी, महामहिम राष्ट्रपति के आगमन से वात्सल्य ग्राम में खुशी की लहर दौड़ गई है, समविद गुरुकुलम की बालिका कैडिट्स राष्ट्रपति से मिलने को उत्सुक हैं, उनके स्वागत सत्कार की तैयारियां जोरों से चल रही है, साफ सफाई के साथ पूरे परिसर को सजाया जा रहा है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1547307
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.