झूलेलाल जन्मोत्सव : सिंधी समाज के लोगों ने किया रक्तदान

झूलेलाल जन्मोत्सव : सिंधी समाज के लोगों ने किया रक्तदान
  मथुरा । सिंधी जनरल पंचायत द्वारा आयोजित सिंधी उत्सव पखवाड़े के अंतर्गत स्वामी लीलाशाह की शिक्षाओं से प्रेरित होकर लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत सोसायटी द्वारा लाइफ केयर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, वहीं कृष्णा आर्चिड कॉलोनी में चेटीचंड पर्व का आगाज भी हुआ । 
  मुख्य संयोजक चंदनलाल आडवानी और संयोजक किशोर इसरानी एवं जितेंद्र लालवानी के नेतृत्व में उन्नति लखवानी, जितेंद्र उतवानी, कृष्णा साधवानी, हरिश उतवानी, तरूण नाजवानी, विजय मंगलानी, लहर केवलानी, मयंक गंगवानी, राहुल केवलानी, परषोत्तम मेठवानी, राजकुमारी केवलानी, चिराग मेठवानी, तुलसीदास, चिराग दासवानी, गिरिश खत्री, अशोक डा़वरा, कविता भाटिया, संजय लखवानी, सीतादेवी, जितेंद्र खत्री, अजित, सिंधी नवयुवक मंडल अध्यक्ष तरूण लखवानी एवं भाटिया पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया ने रक्तदान कर पुण्य कमाया । 
  सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वामी लीलाशाह ने भारतीय संस्कृति के पुनरोत्थान तथा सोई हुई आध्यात्मिकता को जगाने के साथ ही मानव सेवा का संदेश दिया था, रक्तदान करके युवाओं ने महान कार्य किया है, लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश मेठवानी, जीवतराम चंदानी, बसंतलाल मंगलानी, कन्हैयालाल भाई तथा सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, रामचंद्र खत्री, सुदामा खत्री सहित मुख्य संयोजक चंदनलाल आडवानी और संयोजक किशोर इसरानी एवं जितेंद्र लालवानी ने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना की, ब्लड बैंक के निदेशक ब्रजेश शर्मा तथा राजकुमार ने रक्तदाताओं को सम्मान पत्र व हेलमेट भेंट कराए, वहीं आयोजक मंडल को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1513934
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.