वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
मथुरा । श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा मसानी स्थित सेवा दास आश्रम में शोभा यात्रा सहयोगी सम्मान एवं होली मिलन समारोह अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया, कार्यक्रम का समापन घनश्याम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान वामन के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन महंत जमुना दास, समिति के संस्थापक श्याम शर्मा, मुख्य संरक्षक राम गोपाल शर्मा, कार्यक्रम संयोजक संजय पिपरोनिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा, महापौर विनोद अग्रवाल एवं सह संयोजक पंकज पंडित द्वारा किया गया ।
आचार्य ललित गोस्वामी एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वस्तिवाचन किया गया जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा, तत्पश्चात विजय शर्मा ने समिति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तार से विवरण दिया, संस्थापक श्याम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समिति का उद्देश्य ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित कर समाज को सनातन संस्कृति से जोड़ना है, कहा कि समिति द्वारा निकाली जाने वाली शोभा यात्रा आज ब्रज क्षेत्र की आस्था, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुकी है।
मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा जनसहयोग ही ऐसे आयोजनों की सफलता का आधार होता है, उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम संयोजक संजय पिपरोनिया ने कहा कि श्री वामन भगवान महोत्सव समिति केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक सशक्त कड़ी है, उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा जैसे भव्य आयोजन किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं एकजुटता से ही संभव हो पाते हैं, प्रत्येक कार्यकर्ता एवं सहयोगी इस आयोजन की मजबूत नींव है ।
इस दौरान कवि आचार्य निर्मल एवं उनकी टीम द्वारा काव्य-व्यंग्य की प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा, समारोह में 151 सहयोगियों को पटका, स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अर्जुन पंडित द्वारा किया गया, गजेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, कुलदीप शर्मा, डॉ0 अशोक अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, पूरन कौशिक, सर्वेश चतुर्वेदी, कुलदीप शास्त्री, दोमेश शर्मा, राहुल शर्मा, डॉ0 जमुना शर्मा, सोनू गौड़, गुंजन शर्मा, वृषभान गोस्वामी, भागवताचार्य मृदुल कांत शास्त्री, आनंद बल्लभ गोस्वामी, अजय शर्मा, हरिशंकर, मुकेश तिवारी, कन्हैयालाल उपमन्यु, यतीश उपमन्यु, कान्हा शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, रामो बाबा, प्रेम बिहारी उपाध्याय, विनोद गौड़, अमित भारद्वाज, राजवीर आदि उपस्थित रहे ।






.jpeg)









