विधायक ने किया यमुना घाटों का निरीक्षण, दिये निर्देश

विधायक ने किया यमुना घाटों का निरीक्षण, दिये निर्देश
  मथुरा । गुरुवार को विधायक श्रीकांत शर्मा ने यमुना के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। गऊघाट से विश्राम घाट तक पैदल भ्रमण करते हुए विधायक ने न केवल व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली, बल्कि अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान श्रीकांत शर्मा ने सुरक्षा, प्रकाश और विशेष रूप से स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। उन्होंने घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा घेरा पूरी तरह अभेद्य होना चाहिए। 
  विधायक ने कहा यमुना  हमारी आस्था का प्रतीक है। देश विदेश से श्रद्धालु यमुना तट पर आते हैं। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर भक्त यहां से एक सुखद अनुभव लेकर जाए। विधायक श्री कांत शर्मा ने  नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि शहर को सुंदर बनाए रखने में इनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। इसके पश्चात, उन्होंने विधि-विधान से यमुना पूजन कर ब्रज और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की एवं निरीक्षण के दौरान मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विधायक ने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए। 
  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं को समय रहते सुदृढ़ कर लिया जाए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इस अवसर पर भाजपा होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ललित अग्रवाल नरेश शर्माबब्बू  कुंज बिहारी भारद्वाज महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा गुड्डा पंडित विवेक शर्मा संजय कश्यप मेघश्याम माहौर अखिलेश मिश्रा नितिन चतुर्वेदी अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार राजकुमार लवानिया  एवं महेश काजू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1720666
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.