फरसा वाले बाबा के अंतिम संरस्कार में उमड़ा भक्तों का सैलाब
फरसा वाले बाबा के अंतिम संरस्कार में उमड़ा भक्तों का सैलाब
-डीएम के अश्वासन के बाद ग्रामीणों ने किया बाबा का अंतिम संस्कार
बरसाना । बरसाना छाता रोड पर स्थिति गौ रक्षक दल द्वारा संचालित गौशाला प्रांगण में जैसे ही गौ भक्त फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर महाराज का पार्थिव शरीर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, बाबा के भक्तों की भीड़ से छाता-बरसाना मार्ग पर जाम लग गया जिससे रोड पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई, पुलिस को जैसे ही बाबा के अनुयाईयों को जानकारी लगी कि छाता में आंदोलन कर रहे हैं, पुलिस ने 40 गौ भक्तों को पकड़ लिया है, उन्होंने बाबा का अंतिम संस्कार जब तक नहीं करने का फैसला किया तब तक पकड़े गए गौ भक्तों को नहीं छोड़ा जाए ।
इसकी जानकारी होने पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार भी गौशाला पहुंच गए, वहां डीएम ने सभी आसपास के गांवों से एकत्रित लोगों को उनकी मांगों को पूरा करने का अश्वासन दिया, तब जाकर बाबा का गौशाला प्रांगण में अंतिम संस्कार विधि विधान से किया, ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के समक्ष वार्ता के दौरान बाबा को शहीद का दर्जा दिये जाने, बाबा की गौशाला को सरकारी संरक्षण व सहायता, गिरफ्तार 40 गौ भक्तों को छोड़े जाने, बाबा का स्मारक बनाये जाने, गौशाला में रह रहे बाबा के पांच शिष्यों को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस देने, गायों की तस्करी रोकने को पुलिस चौकी स्थापित की जाने की मांग रखी।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों की मांगे शासन से हल कराने का अश्वासन दिया कि किसी निर्दाेष को जेल नहीं भेजा जाएगा, जो निर्दाेष होंगे उनको छोड़ दिया जाएगा, गौशाला को सरकारी अनुदान दिलाने की कार्रवाई की जाएगी, बाबा को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए शासन को लिखा जाएगा, उन्होंने कहा कि बाबा का स्मारक गांव में बनाया जाएगा, गौशाला में रह रहे बाबा के पांच शिष्यों को उनकी पात्रता जांचने के बाद शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा, डीएम ने कहा कि बाबा की हत्या की साजिश में जो भी शामिल है उसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी। डीएम के अश्वासन पर भरोसा करके ग्रामीणों ने बाबा के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की, पहले हजारों की संख्या में उपस्थित बाबा के अनुयाईयों ने उनके पार्थिक शरीर की परिक्रमा की, उसके बाबा का विधिविधान से अंतिम संस्कार किया गया ।







.jpeg)









