यमुना अवतरण दिवस पर किया उत्सव का आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

यमुना अवतरण दिवस पर किया उत्सव का आयोजन, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
-विधिविधान से किया गया यमुना महारानी का अभिषेक, महापौर व विधायक ने की आरती
  मथुरा । ब्रज की आराध्या मां यमुना महारानी के अवतरण दिवस पर मंगलवार को मोती कुंज स्थित यमुना महारानी मंदिर और स्वामी घाट पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। यमुना महारानी का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन एवं आरती की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त किया, मोती कुंज स्थित यमुना महारानी मंदिर में बरसाना के मां मंदिर के सुनील द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुना महारानी का भव्य अभिषेक सम्पन्न कराया गया। 
  अभिषेक के उपरांत विधायक श्रीकांत शर्मा एवं महापौर विनोद अग्रवाल ने यमुना महारानी की आरती कर ब्रजवासियों के सुख समृद्धि की कामना की, विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मां यमुना ब्रज की आस्था, संस्कृति और जीवन का अभिन्न आधार हैं। ब्रजवासियों का यह परम सौभाग्य है कि उन्हें यमुना मैया की सेवा और पूजा का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यमुना के संरक्षण और स्वच्छता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को संकल्पित होकर आगे आना होगा। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मां यमुना ब्रज की जीवनदायिनी हैं और उनकी कृपा से ही ब्रज की धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत जीवंत बनी हुई हैं। 
  वहीं दूसरी ओर स्वामी घाट स्थित श्री यमुना महारानी आरती सेवा समिति द्वारा भी मां यमुना महारानी का अभिषेक एवं पूजन विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया, इस दौरान भगवान परशुराम समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा एडवोकेट ने अभिषेक किया जबकि सेवायत अब्बू पंडित द्वारा पूजन सम्पन्न कराया गया, पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि मां यमुना की महिमा वेदों और पुराणों में वर्णित है, यमुना मैया की पूजा-अर्चना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है, उन्होंने सभी से मां यमुना के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1540111
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.