विश्व क्षय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई झण्डी

विश्व क्षय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई झण्डी 
  मथुरा । विश्व क्षय दिवस के अवसर पर केएम मेडीकल कालेज एंड हॉस्पिटल के क्षय रोग विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम तहत जागरूकता संगोष्ठी, जनजागरूकता रैली़, पोस्टर व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मैराथन दौड़ का शुभारंभ झंडी दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने किया और डाक्टर्स, यूजी-पीजी और सैकड़ों एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के साथ रैली में सहभागिता कर सभी का उत्साहवर्धन किया, इसके उपरांत विश्व टीबी दिवस की थीम ‘‘हॉं! हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं (‘यस! वी केन ऐन्ड टीबी’) पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
  कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डा0 गोपाल बाबू गर्ग, विवि के कुलपति डा0 एनसी प्रजापति और अन्य अतिथियों का क्षय रोग विभाग के चिकित्सकों ने शॉल उड़ाकर, श्रीराधाकृष्णा की प्रतिमा एवं फुल के बुके देकर स्वागत किया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों सहित अस्पताल के मेडीकल सुप्रीडेंट डा0 आरपी गुप्ता, एडीशनल मेडीकल सुप्रीडेंट डा0 नमित गौतम, मेडीकल प्राचार्य डा0 पीएन भिसे, नेत्र रोग एचओडी डा0 एमके तनेजा संयुक्त रूप से सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया । 
  मुख्य अतिथि ने पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं सहित बॉयोलॉजी के प्रो. डा. दिनेश कुमार, मेडिसिन के सीनियर रेसीडेंस डा. निशांत मलिक एवं स्त्री रोग विभाग की सीनियर रेजीडेंटस डा. ऐश्वर्या त्रिपाठी को प्रशिस्त पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया, अतिथियों के द्वारा टीबी मरीजों को पोषण बैग वितरित किए गए, टीबी जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म और संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबी रोग विभागाध्यक्ष डा0 कार्तिक मिश्रा, डा0 सिद्धार्थ मिश्रा, डा0 मणी तिवारी की, मंच का संचालन पीजी रेसीडेंस डा0 आशीष ने किया। 

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1540107
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.