आध्यात्मिक केंद्र बना ब्रज, प्रतिवर्ष बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या

आध्यात्मिक केंद्र बना ब्रज, प्रतिवर्ष बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या
-मथुरा में 2019 के मुकाबले 1.6 करोड़ से 10 करोड़ के पार पहुंची पर्यटकों की संख्या
  मथुरा । प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 वर्षों के नव निर्माण ने ब्रज भूमि की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है, दशकों तक बुनियादी सुविधाओं की उपेक्षा झेलने वाली कान्हा की नगरी आज विकास और विरासत के संकल्प का जीवंत उदाहरण बन चुकी है, सरकार ने यहाँ केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं खड़ा किया बल्कि द्वापर युग की उस आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक भव्यता को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्जीवित किया है, जो आज पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है ।
   वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता संभालते ही योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ब्रज के सर्वांगीण विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया जो इस क्षेत्र के काया कल्प का मुख्य आधार बनी, आज कुसुम सरोवर, राधा कुंड, मानसी गंगा और नारद कुंड जैसे प्राचीन उपेक्षित स्थल अपने असली वैभव में लौट आए हैं, वहां बने पक्के घाट, सफाई व्यवस्था और अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो पर्यटकों को एक दिव्य अनुभव प्रदान कर रहे हैं, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास किया गया है, हाईवे और एक्सप्रेस-वे से मथुरा की कनेक्टिविटी शानदार हुई है, बरसाना में श्री लाडली जी (श्री राधा-रानी) मंदिर तक बुजुर्गों, दिव्यांगों, बच्चों आदि के लिए रोप-वे की शुरुआत एक बड़ी राहत है ।
   जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है जिसमें अंडरग्राउंड डक्ट, वायरिंग व सीसीटीवी का मजबूत नेटवर्क शामिल है, श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास से भविष्य में दर्शन और भी सुरक्षित और सुगम होंगे, पर्यटन में आए इस उछाल ने मथुरा के होटल, हस्तशिल्प (कंठी माला, ठाकुर जी की पोशाक) और प्रसिद्ध पेड़ा उद्योग को नई गति दी है जिससे लाखों स्थानीय रोजगार पैदा हुए हैं, वहीं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए वृंदावन में गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमीश् की स्थापना की गई है, लुप्त हो रही सांझी कला को सांझी महोत्सव के जरिए युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है, साथ ही प्रदूषण मुक्त ब्रज के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और यमुना घाटों की सफाई सुनिश्चित की जा रही है ।
   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के नव निर्माण का सबसे बड़ा प्रमाण यहाँ उमड़ता जनसैलाब है, जहां 2019 में मथुरा आने वाले पर्यटकों की संख्या महज 1.6 करोड़ थी, वह 2025 में 10 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर गई है, सरकार ने ब्रज की होली को श्रंगोत्सव का रूप देकर कुंभ जैसी वैश्विक पहचान दी है, हाल ही में श्री बांके बिहारी जी मंदिर में महज 15 दिनों में (25 फरवरी से 10 मार्च तक) 45 लाख श्रद्धालुओं का दर्शन करना और 51 लाख से अधिक लोगों का लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ना साबित करता है कि ब्रज अब देश का सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1551953
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.