सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अग्निवीर आदेश कुमार

सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अग्निवीर आदेश कुमार
-अरुणाचल में वीरगति को प्राप्त हुआ मथुरा का लाल, भाई की शादी से पहले घर पहुंचा पार्थिव शव
  बाजना (मथुरा) । मांट विधानसभा क्षेत्र के गांव चांदपुर कलां के वीर सपूत और भारतीय सेना के अग्निवीर आदेश कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पहुंचा, कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले इस जांबाज अग्निवीर को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, नम आंखों और भारत माता की जय के नारों के बीच सैन्य व प्रशासनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया ।


  आदेश कुमार अक्टूबर 2024 में अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे, सीमा पर सेवा के दौरान गोली लगने से वह वीरगति को प्राप्त हुए, जैसे ही शहादत की सूचना गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया, शहीद के पिता विजय कुमार स्वयं सेवानिवृत्त हवलदार हैं, वर्तमान में हरियाणा पुलिस में सेवारत हैं जबकि उनके बड़े भाई विशाल कुमार भी सेना में हैदराबाद में तैनात हैं, परिजनों ने बताया कि आदेश कुमार 13 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे, घर में 21 अप्रैल को उनके बड़े भाई की शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन खुशियों के इस माहौल के बीच बेटे की शहादत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया ।
  पिता विजय कुमार ने गर्व और भावुकता के साथ कहा कि उन्हें पुत्र के बलिदान पर नाज है लेकिन सरकार से मांग है कि उनके बेटे को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा दिया जाए, अंतिम विदाई के दौरान विधायक राजेश चौधरी और एमएलसी योगेश नौहवार भी मौजूद रहे, विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि आदेश कुमार को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए आवश्यक सैन्य दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, एमएलसी योगेश नौहवार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में दिया गया यह सर्वोच्च बलिदान सदैव युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा, प्रशासन की ओर से भी वीर सपूत को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1551959
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.