मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पर्व पर किया गया शतचंडी पाठ
मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पर्व पर किया गया शतचंडी पाठ
मथुरा । श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान के तत्वाधान में सरस्वती कुंड के निकट मां दुर्गा मंदिर में नवरात्रि पर्व पर शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्घालुओं ने बढ़ चड कर भाग लिया, दुर्गा नवमी एवं राम जन्मोत्सव पर परम आदरणीय परम पूज्य स्वामी महेशानंद सरस्वती (वृन्दावन) के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ के हवन में देवी माँ के भक्तो ने पूर्ण आहुति दी, पुजारी द्वारा देवी मां की महाआरती की गई, महाआरती के उपरांत कन्याओं लांगुरिया का पूजन कर लगभग 350 बच्चों को प्रसाद ग्रहण कराकर उपहार भेंट की।
कार्यक्रम के अन्त में महिलाओ द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिसमें महिलाओ द्वारा बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, सबसे बड़ा तेरा नाम है शेरावाली, शक्ति दे माँ भक्ति दे मां आदि भजनों की प्रस्तुति दी गयी जिसमें भक्तगण नृत्य करने पर मजबूर हो गए, इस अवसर पर श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान के सचिव सुरेश कुशवाह, उषा कुशवाह (अध्यक्षा), स्वामी चंदन सिंह प्रेमी जी ( राष्ट्रीय संरक्षक अ. भा. कु. महासभा, आगरा), ई0 अजीत सिंह, डॉ0 अविनाश सिंह, भगवान सिंह, सत्यप्रकाश लवानिया, राम जी लाल मिश्रा, अंकित सिंह, जया सिंह, दिव्या सिंह एवं कन्हैया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।






.jpeg)









