भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर घोषित किया जाये राष्ट्रीय अवकाश
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर घोषित किया जाये राष्ट्रीय अवकाश
मथुरा । राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक गोधूलीपुरम स्थित हरिदास धाम में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संगठन के संस्थापक नेता अलंकार अग्निहोत्री ने की, बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया, उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, उनके जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए ।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के उपाध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने कहा कि पूर्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अवकाश हुआ करता था लेकिन वर्तमान समय में यह परंपरा समाप्त होती जा रही है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने सरकार से मांग की कि इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के दिन को पुनः राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, ब्रह्मचारी विमलचतन्य, अखिलेश तिवारी, अविनाश शर्मा, प्रिंस गौड़, कुमकुम अवस्थी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









