पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक संपन्न, लिया संकल्प

पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक संपन्न, लिया संकल्प
-संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए पत्रकारों को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां 
   अलीगढ़ । पत्रकार समाज कल्याण समिति की बैठक शनिवार को सेंटर पॉइंट कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान बघेल के निर्देशन में संपन्न हुई जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के साथ-साथ विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, इस दौरान संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, वर्तमान जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव, सम्राट समाचार पत्र अलीगढ़ के प्रधान संपादक ठा0 मुकेश कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, मोनिका चंद्रा को महिला विंग की जिलाध्यक्ष, ओमेंद्र कुमार धनगर को जिलाध्यक्ष अलीगढ़ तथा जितेंद्र ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई ।
   बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान बघेल ने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं व पत्रकार साथियों की एकजुटता में निहित है, हम सभी को मिलकर पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करना होगा, पत्रकार समाज की आवाज होते हैं इसलिए उनके हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है, संगठन को मजबूत बनाकर हम हर एक पत्रकार की समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे, वहीं नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा, संगठन को मजबूत बनाना और पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी ।
    प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक सक्रिय किया जाएगा, पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा पत्रकार हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने पर जोर दिया, बैठक का संचालन जिला महासचिव जहीर खान ने किया ।
   बैठक में पत्रकार श्याम सुंदर बालाजी, राजेन्द्र कुमार, ओमेंद्र कुमार धनगर, अखिल प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ मनवीर सिंह महेंद्र पाल सिंह, हैप्पी राजा, ओमप्रकाश उर्फ बंटी कुमार, जितेंद्र कुमार, सुघड़पाल सिंह उर्फ सोनू, रवि कुमार, मोनिका चंद्रा, पूजा शर्मा, ममता, शबाना खान, मदन पाल सिंह, मनवीर सिंह, आशीष कपूर, सुहानी शर्मा, बरखा रावत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे और सभी ने संगठन के निर्णयों का स्वागत करते हुए एकजुटता का संदेश दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1555440
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.