भगवतार्चाय स्वामी घनश्याम दास महाराज की कथा में उमड रही भीड

भगवतार्चाय स्वामी घनश्याम दास महाराज की कथा में उमड रही भीड
  मथुरा । राधा कुंड में चल रही श्री राधावल्लभ चैरिटेबल ट्रस्ट की भागवत कथा में व्यासपीठ से कथा कहते हुए रविवार को भगवतार्चाय स्वामी घनश्याम दास महाराज ने भगवान के 16108 विवाहों का विस्तृत वर्णन किया, व्यास जी की ओजपूर्ण वाणी से मार्मिक कथा को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये, कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, राधाकुंड का वातावरण भक्तिमय हो गया है ।
   स्वामी जी शिक्षाओं का प्रभाव उनके व्यवहार में दिख रहा है, सुदामा जो श्री द्वारकाधीश के बचपन के सखा है, अपनी पत्नी के कहने पर मिलने जाते है, उनका श्री कृष्ण बहुत सत्कार करते है, वापसी पर दो मुट्ठी चावल के बदले सारे सुख प्रदान करते है, अगली कड़ी में महाराज जी ने सूक्ष्म कथा का विस्तार में बताया कह दो कन्हैया से दर पे आया है आदि भजनों से सारी संगत को नचाया, आरती के संग कथा को विश्राम दिया श्री राधावल्लभ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बच्चों के कापियां पेन आधी देकर सम्मान किया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1558584
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.